फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, घायल मां बच्चे को बचाने दौड़ी, वीडियो वायरल

Fri, 25 Feb 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। बाइक पर एक गर्भवती महिला अपने 2 साल के बच्चे को लेकर पति के साथ जा रही थी। पीछे से कार ने टक्कर मार दी। पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। घायल मां अपनी फिक्र छोड़ बच्चे को बचाने दौड़ पड़ी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद महिला बच्चे को बचाने दौड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढार थाना क्षेत्र में बाइक पर एक गर्भवती महिला अपने 2 साल के बच्चे को लेकर पति के साथ जा रही थी। पीछे से कार ने टक्कर मार दी। पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। घायल मां अपनी फिक्र छोड़ बच्चे को बचाने दौड़ पड़ी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना बुढार थाना क्षेत्र के कॉलेज तिराहे के पास घटी। अनूपपुर जिले के देवहरा निवासी किशन सिंह अपनी कार में बुढ़ार थाना क्षेत्र के जरवाहि से अपने रिश्तेदार की अस्थियां लेकर अमरकंटक जा रहे थे, तभी रास्ते में कार में कुछ खराबी आ गई। कॉलेज तिराहे के पास कार मिस्त्री शाबिर को कार रिपेयरिंग के लिए दी थी। कार सुधार कर शाबिर टेस्टिंग के लिए जा रहा था। तभी उसकी कार बाइक सवार परिवार से टकरा गई। टक्कर लगते ही पहले महिला कार के पास गिरी, थोड़ी दूर जाकर पति और दो साल का बच्चा भी सड़क पर गिर गया। महिला घायल होते हुए भी तत्काल बच्चे को बचाने दौड़ पड़ी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। घायल महिला, पति व बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकरी के अनुसार महिला को 9 माह का गर्भ था, जिसे भी चोट आई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें