फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लड़के ने छेड़छाड़ कर इतना तंग किया कि छात्रा को देना पड़ी जान, परिजनों ने थाने पहुंचकर किया हंगामा

Thu, 19 Jan 2023 09:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना में 16 वर्षीय लड़की ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले शनी बंशकार नामक युवक गत 6 माह से लड़की को परेशान कर रहा था। इसी वजह से बच्ची ने जान दी है। 
विज्ञापन
सतना में नाबालिग की आत्महत्या के बाद लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना में छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोपी छात्रा के पड़ोस में रहता था और छह महीने से परेशान कर रहा था। परिजनों ने कोतवाली थाने का घेराव कर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी लड़के पर केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर का है। बताया गया कि इलाके के रहने वाले परिवार की 16 वर्षीय लड़की ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत घर पर ही हो गई थी।

परिवार का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले शनी बंशकार नामक युवक गत 6 माह से लड़की को परेशान कर रहा था। इसी वजह से बच्ची ने जान दी है। परिजनों ने कोतवाली थाने का घेराव हंगामा शुरू कर दिया, हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और उसके बाद मर्ग कायम कर मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर 16 वर्ष की लड़की अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, परिजनों ने जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। परिजनों के आरोप के बाद मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें