उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालु के साथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की है। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। मंदिर में हुई मारपीट के बाद श्रद्धालुओं ने नारेबाजी कर नाराजगी जताई।
मामले की गंभीरता को भांपते हुए जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने जांच के दिए निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद सुरक्षाकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
बता दें कि ऐसी घटनाओं से उज्जैन शहर की साफ-सुथरी धार्मिक छवि को नुकसान पहुंचता है।