मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप में लोगों को लू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को राज्य के 19 शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें 44 डिग्री तापमान के साथ खजुराहो सबसे गर्म रहा। इसके अलावा मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड और विंध्य के ज्यादातर इलाकों में भी गर्म हवाओं का प्रकोप बना रहा।
राजधानी भोपाल का तापमान तीन दिनों से 40 के पार था लेकिन बुधवार को इसमें एक डिग्री की गिरावट आई। मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक प्रदेश के कई शहरों में राजस्थान और गुजरात से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिस वजह से यहां भीषण गर्मी हो रही है।
वहीं अगर दुनिया के अन्य देशों की बात करें तो सऊदी का शरूराह क्षेत्र सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 46.2 डिग्री था। इसके अलावा प्रदेश में चंद्रपुर का तापमान 45.5 डिग्री पर रहते हुए सबसे ज्यादा था। वहीं सबसे कम तापमान 35 डिग्री प्रदेश के पचमढ़ी में रहा।