फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Swaroopanand Death: शंकराचार्य सरस्वती के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख

Sun, 11 Sep 2022 11:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

ज्योतिष और द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में दोपहर साढ़े 3 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वामी स्वरूपानंदजी आजादी की लड़ाई में जेल भी गए थे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। उनके निधन पर कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आखिरी सांस ली। स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था। कुछ दिन पहली ही स्वरूपानंद सरस्वती ने अपना 99वां जन्मदिवस मनाया था, जिसमें एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। उनके निधन पर कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। शोक के इस समय में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति 

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। सनातन संस्कृति व धर्म के प्रचार-प्रसार को समर्पित उनके कार्य सदैव याद किए जाएंगे। उनके अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ॐ शांति




मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, परम पूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी शंकराचार्य सरस्वती जी के देवलोक गमन का समाचार बेहद दुखद व पीड़ादायक है। अभी कुछ दिन पूर्व ही उनके 99वें प्राकट्योत्सव एवं शताब्दी प्रवेश वर्ष महोत्सव में शामिल होकर उनके श्रीचरणो में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था।



गुरु जी का आशीर्वाद व स्नेह हम सभी पर सदैव रहा है। गुरु जी ने जीवन पर्यन्त धर्म, जनसेवा, समाज कल्याण, परोपकार, मानवता के कई उल्लेखनीय कार्य किये है। उनका जाना धर्म के क्षेत्र की एक ऐसी क्षति है जो अपूरणीय है। उनके श्रीचरणो में नमन।

सीएम शिवराज ने जताया दुख

सीएम शिवराज ने शोक व्यक्त किया - फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, भगवान शंकराचार्य द्वारा स्थापित पश्चिम आम्नाय श्रीशारदापीठ के पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के प्राणांत की सूचना अत्यंत दुःखद है। पूज्य स्वामी जी सनातन धर्म के शलाका पुरुष एवं सन्यास परम्परा के सूर्य थे। भारतीय ज्ञान परम्परा में आपके अतुलनीय योगदान को अखिल विश्व अनंत वर्षों तक स्मरण रखेगा। पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के चरणों में अनंत श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं।

प्रियंका गांधी ने जताया शोक

प्रियंका गांधी और स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : Social Media
कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के महाप्रयाण का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। स्वामी जी ने धर्म, अध्यात्म व परमार्थ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। साल 2021 में प्रयागराज में गंगा स्नान के बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त कर देश व धर्म की उदारता व सद्भावना पर उनके साथ चर्चा करने का मौका मिला। स्वामी जी ने मेरे पिता के रहते हुए 1990 में हमारी गृहप्रवेश की पूजा कराई थी। ये पूरे समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस कठिन समय में स्वामी जी के अनुयायियों को कष्ट सहने का साहस दें। ॐ शांति!

सीएम योगी ने शोक जताया

सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media
कांग्रेस नेता सुभाष कुमार सजोतिया ने ट्वीट कर लिखा, परम् पूज्य ज्योतिष् पीठाधीश्वर एवं द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के महाप्रयाण पर विनम्र नमन!

वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।  

बीजेपी विधायक ने ट्वीट कर जताया शोक

स्वरूपानंद सरस्वती का निधन - फोटो : Social Media
बीजेपी विधायक दिलीप सिंह परिहार ने ट्वीट कर लिखा, द्वारका एवं ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य, जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं। परम पिता परमेश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं सभी अनुयायियों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर शोक जताया।
 

नीतीश कुमार ने जताया दुख
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के महाप्रयाण पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन्होंने धर्म,आध्यात्म एवं परमार्थ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति एवं परिजनों तथा प्रशंसकों को धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना है।
विज्ञापन

सीएम ने ट्वीट की पुरानी तसवीर। - फोटो : सोशल मीडिया
भूपेश बघेल ने भी जताया शोक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के देवलोकगमन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ऐसे महान संत पृथ्वी को आलोकित करते हैं। उनके श्रीचरणों में बैठकर आध्यात्म का ज्ञान और आशीर्वाद के क्षण सदैव याद आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें