10 सितंबर को छिंदवाड़ा आएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
- फोटो : सोशल मीडिया
द्विपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज 10 सितंबर को छिंदवाड़ा जिले के अल्प प्रवास पर रहेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज छोटी बाजार स्थित माता मंदिर में पूजा अर्चना कर ट्रस्ट के सदस्यों से मंदिर निर्माण को लेकर आवश्यक परिचर्चा करेंगे साथ ही निर्माण स्थल का भ्रमण भी करेंगे। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष सोनी के निज निवास में आयोजित भागवत कथा की कलश शोभायात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान सनातन धर्म के सभी धर्मांमलंबियों को संबोधित भी करेंगे।
पंडित सोहन शास्त्री ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सुबह 8 बजे परमहंसी गंगा आश्रम से निकलेंगे, यहां से वे सीधे दोपहर 11 बजे छिंदवाड़ा के सोनाखार स्थित मां शारदा मंदिर पहुंचेंगे, जिसके बाद छोटी बाजार के बड़ी माता मंदिर पहुंचेंगे। यहां पर एक भागवत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, दोपहर 3 बजे परमहंसी गंगा आश्रम के लिए रवाना हो जाएंगे।