मध्य प्रदेश में राजगढ़ के चाटूखेड़ा गांव में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा दी गई। गांव में बड़ी संख्या में लोग इस अंधविश्वास के साथ एकजुट हुए कि महिला, जिसे देवी का आर्शीवाद मिला है वह उन्हें कोरोना से बचा सकती है।
विज्ञापन
खुजनेर थाना प्रभारी उमेश यादव ने बृहस्पतिवार को बताया, गांव में मंगलवार को 150 से अधिक लोगों के जमा होने के बाद पुलिस ने महिला और तीन अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
यादव ने बताया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें मंदिर के पुजारी को यह कहते हुए सुना गया कि महिला स्थानीय देवी ‘परी माता’ के वश में है और उसके लिए चढ़ाया गया पानी पीने से लोगों कोरोना छू भी नहीं सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, वीडियो में बड़ी संख्या में लोग, ज्यादातर महिलाएं, गांव में एक जगह पर खड़े दिखाई दे रहे थे और उनमें से अधिकांश ने न तो मास्क पहना हुआ था और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया गया था।