फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन वॉर का आंखों देखा हाल: विदिशा की सृष्टि ने मां से कहा- बम गिर रहे, हम बंकर में हैं, बाद में कॉल करुंगी

Fri, 25 Feb 2022 12:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

यूक्रेन रूस वॉर के बीच कीव में फंसी विदिशा जिले की सृष्टि विल्सन ने अपनी मां वैशाली विल्सन को युद्ध का आंखों देखा हाल बताया, सृष्टि ने एरिया में बम गिरने और अपने सुरक्षित होने की जानकारी देकर फोन काट दिया।
 
विज्ञापन
वैशाली विल्सन, सृष्टि की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसी विदिशा की रहने वाली सृष्टि विल्सन ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मां वैशाली विल्सन से बात की। सृष्टि ने मां को यूक्रेन-रूस वॉर का आंखों देखा हाल सुनाया। सृष्टि ने कहा कि उनके एरिया में बम गिर रहे हैं। हम सभी बंकर में हैं। हम सुरक्षित हैं। आप घबराना नहीं। सृष्टि ने अपना मोबाइल बंद करने की जानकारी देकर मां से बाद में बात करने को कहा और फोन काट दिया। बता दें विदिशा की रहने वाली सृष्टि यूक्रेन की राजधानी कीव से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं वे पांचवे सेमेस्टर की छात्रा हैं। बीते 5 सालों से वह कीव में ही रह रही हैं।
विज्ञापन


रूस ने कीव पर गुरुवार को हमला कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन में मध्य प्रदेश के 46 बच्चे फंसे हैं। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर कॉल करके मदद मांगी है। रूस के यूक्रेन पर हमला करने से यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजन भारत में परेशान हैं। इसमें विदिशा की सृष्टि भी राजधानी कीव में फंसी हैं। सृष्टि की मां वैशाली ने बताया कि सृष्टि ने कॉल करके बम गिरने की जानकारी दी, उसके साथ दूसरे बच्चे भी बंकर में हैं। उसने मोबाइल बंद करने की जानकारी देकर बाद में कॉल करने की बात कही और फोन काट दिया।  

सृष्टि की मां वैशाली विल्सन बेटी को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन से लेकर पीएमओ तक बेटी को भारत वापस लाने की अपील की है। सीएम हेल्पलाइन पर मदद मांगने के दौरान उन्हें अजीबोगरीब जवाब मिला था। हेल्पलाइन पर बैठी एक्जिक्यूटिव ने उन्हें बेटी को वापस लाने के लिए यूक्रेन थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। 
विज्ञापन


फ्रॉड का शिकार भी हुईं
बेटी को सकुशल वापस लाने के लिए मां वैशाली से पीएमओ के नाम पर 42 हजार रुपये की ठगी भी हो चुकी है। सृष्टि की मां वैशाली को एक फ्रॉड ने कॉल कर पीएमओ का पर्सनल असिस्टेंट कहा तथा सृष्टि और उसकी सहली को वापस लाने के लिए टिकट के 42 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए। फिलहाल ठगी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया में खबर आने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने सृष्टि विल्सन से गुरुवार को बात की थी। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थिति सुधरते ही उनके भारत आने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें