फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताशरण शर्मा होंगे मध्यप्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष!

Wed, 08 Jan 2014 03:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की नवगठित चौदहवीं विधानसभा के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा होंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस संबंध में सभी दलों के बीच लगभग सर्वसम्मति बन गयी है और डॉ शर्मा का विधिवत औपचारिक निर्वाचन गुरूवार को हो जाएगा।

इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कहा कि डा. शर्मा अनुभवी और संसदीय ज्ञान के ज्ञाता होने के साथ ही सभी को साथ लेकर चलने वाले नेताओं में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ शर्मा अध्यक्ष के रूप में अपना श्रेष्ठ काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा की परंपरा के अनुरूप उपाध्यक्ष का पद विपक्ष की मंशा के अनुसार उनके द्वारा तय किए गए सदस्य को दिया जाएगा।

डॉ शर्मा होशंगाबाद जिले के इटारसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें