फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli Viral Video: सरपंच पति की दबंगई...भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर युवक को लाठी-डंडे से पीटा

Mon, 30 Sep 2024 01:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

Singrauli Viral Video: सरपंच पति की दबंगई...भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर युवक को लाठी-डंडे से पीटा
विज्ञापन
मारपीट वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले में एक युवक के साथ लाठी-डंडे से मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बरगवां थाना क्षेत्र के दादर ग्राम पंचायत के कामों में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर सरपंच पति ने पिता और अपने भाइयों के साथ मिलकर युवक से मारपीट की।

विज्ञापन


विज्ञापन


पीड़ित भागीरथी विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत उसने जनपद सीईओ सहित अलग-अलग अधिकारियों से की थी। रविवार को जनपद चितरंगी से अधिकारी जांच करने आए थे। इसी बात से नाराज होकर सरपंच सुरतनिया देवी के पति मनोज प्रजापति ने पिता और भाइयों के साथ मिलकर पिटाई की। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित को फर्जी धाराओं में फंसाने की धमकी भी दी है। वहीं, बरगवां थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें