फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: आमने-सामने से भिड़ीं दो बाइक्स, पिता-पुत्र समेत तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Mon, 16 Feb 2026 10:37 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सिंगरौली के जियावन क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिला के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कूंदवार पुलिस चौकी के ग्राम हुमनाडाड में रविवार शाम लगभग 7 बजे यह भीषण दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति सवार था।

ये भी पढ़ें: Indore News: छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके चरित्र पर थी शंका, इसलिए की हत्या
विज्ञापन


पहली बाइक पर सवार जगन्नाथ सिंह (55 वर्ष), लालदेव सिंह (25 वर्ष) और तेजबली सिंह (50 वर्ष) अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। तीनों आपस में पिता-पुत्र और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पहली बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार अरविंद केवट (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी जियावन गायत्री तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें