फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: झोपड़ी में लगी आग, दिव्यांग युवक की जिंदा जलकर मौत

Wed, 11 Feb 2026 10:35 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

सिंगरौली के रेही गांव में घास-फूस की झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग युवक जगनारायण कोल की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग तापते समय हादसा हुआ। चलने-फिरने में असमर्थ होने से वह बाहर नहीं निकल सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
आग से झोपड़ी खाक हो गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेही में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घास-फूस से बनी झोपड़ी में आग लगने से एक दिव्यांग युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। युवक चलने-फिरने में असमर्थ था, जिसके कारण वह आग की चपेट से बाहर नहीं निकल सका।

विज्ञापन


मृतक की पहचान जगनारायण कोल (पिता सूरज कोल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जगनारायण दिव्यांग था और अपने मुख्य मकान से कुछ दूरी पर बनी घास-फूस की झोपड़ी में रहता था।

ये भी पढ़ें- एक झटके में किलोभर सोना-ढाई किलो चांदी और 20 लाख नकद चोरी, जानिए कैसे मारा चोरों ने इतना बड़ा हाथ
विज्ञापन


आग तापते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात जगनारायण झोपड़ी के पास आग ताप रहा था। कुछ देर तक उसके पिता सूरज कोल भी वहां मौजूद थे, लेकिन बाद में वह घर चले गए। इसी दौरान अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और दिव्यांग होने के कारण जगनारायण बाहर नहीं निकल सका।
जब तक आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी और जगनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों के पहुंचने से पहले ही झोपड़ी पूरी तरह खाक हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। एसडीओपी राहुल सेयाम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग तापने के दौरान आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें