फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli: बार-बार बिजली कनेक्शन काटने से नाराज युवक बना हत्यारा, लीठ से पीट-पीटकर कर दी हत्या; गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 07:57 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

बिजली कनेक्शन काटने के विवाद युवक ने 40 वर्षीय व्यक्ति की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। चितरंगी पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली में बिजली कनेक्शन काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने 40 वर्षीय व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चितरंगी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम सूदा निवासी भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल (40) का शव 24 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान संदेह के आधार पर गांव के ही मुन्नालाल पनिका (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक बार-बार उसका बिजली कनेक्शन काट देता था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने 23 अप्रैल की रात करीब 12 बजे लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें: 'मैं परिवार के साथ रहना चाहती हूं’, युवती की मर्जी के आगे याचिका निरस्त, कोर्ट का बड़ा फैसला; जानें

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम की निगरानी में की गई।

मामले के खुलासे में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी, उपनिरीक्षक आर.के. वर्मा, उमेश कुमारी तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक मोहन पनाडिया, राजेश मिश्रा, रामचरण सतनामी, रमेश कोल, आर. सचिन शुक्ला, शिव कुमार पटेल, सुभाष पाल, दिलीप धाकड़, बीर प्रताप सिंह, सौरभ मंजुल, सर्वादानंद एवं एम. आर. वर्षा पंथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें