फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दंपती ने युवक की हत्या कर शव को घर के अंदर दफ़नाया, छह दिन बाद करीबी ने खोला हत्याकांड का राज

Wed, 30 Aug 2023 02:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

Singrauli News: सिंगरौली में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। दंपती ने एक युवक की हत्या कर शव के घर में ही दफना दिया था। वारदात के छह दिन बाद आरोपी के पिता ने हत्याकांड का राज खोला। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी ने मिलकर एक युवक की हत्या करने के बाद अपने ही घर के अंदर गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। मामला तब उजागर हुआ जब आरोपी के पिता को घटनाक्रम की जानकारी लगी। जब पिता को बेटे-बहू की हरकत का पता चला तो उन्होंने खुद थाने में जाकर इसकी सूचना दी। वारदात की जानकारी होने के बाद पुलिस ने घर के अंदर दफन शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के चटनिहा गांव में युवक रामप्रताप साकेत पिता गोपीलाल साकेत (उम्र 32 वर्ष) निवासी हर्रा चंदेल की हत्या छह दिन पहले की गई थी, हत्या के बारे में किसी को पता न लगे इसलिए आरोपी दंपती ने शव को अपने ही घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया था। इसके बाद घर से पति-पत्नी फरार हो गए। जैसे ही इस घटना की जानकारी आरोपी के पिता को लगी, पिता ने खुद थाने जाकर अपने ही बेटे-बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने घर के अंदर दफनाये गये शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। 

आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विद्यासागर बंसल (उम्र 22 वर्ष) निवासी चटनिहा पत्नी के साथ फरार हो गया था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक रामप्रताप साकेत का संबंध आरोपी के पिता से था। घटना दिनांक को जब रामप्रताप साकेत आरोपी विद्यासागर बंसल के घर पहुंचा तो उसके पिता घर पर नहीं थे। उसकी पत्नी व छोटी ननद घर पर थी। दोनों ने रामप्रताप को घर से जाने को कहा, लेकिन वह नहीं गया। आरोपी विद्यासागर घर पहुंचा तो उसने भी उसे घर से जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, इसके बाद आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया । 
विज्ञापन


शक की वजह से कर दी हत्या
पुलिस के मुताबिक मृतक ने आरोपी की पत्नी के साथ गलत करने का प्रयास किया था, तभी उसका पति आ गया, इसके बाद गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पति पत्नी आंध्र प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते थे, कुछ दिन पहले गांव में आये थे। फिलहाल पुलिस ने हत्या में शामिल दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें