फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli: चालक की लापरवाही से पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गाड़ी बैक करते समय खेल रही बच्ची को कुचला

Thu, 24 Aug 2023 01:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

Singrauli News: सिंगरौली में घर के बाहर खेल रही एक बच्ची को चार पहिया वाहन चालक ने गाड़ी बैक करते समय कुचल दिया। हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले में गुरुवार की सुबह घर के बाहर खेल रही बच्ची को फोर व्हीलर वाहन ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र अंतर्गत असनी गांव में गुरुवार की सुबह 8: 30 बजे अपने घर के बाहर पांच वर्षीय मासूम पूजा यादव खेल रही थी। इसी दौरान फोर व्हीलर वाहन गामा वाहन क्रमांक MP 66 T 2086 का ड्राइवर आया और अपनी गाड़ी बैक करने लगा। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन घर से जाकर टकरा गया और घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची इसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर पर मामला पंजीबद्ध कर फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया है, वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
विज्ञापन


वहीं, माडा थाना प्रभारी विद्यावरिधि तिवारी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि इसमें पूरी तरह से ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुट गई है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें