फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Gazab Hai: वन विभाग में छलका रहा था जाम, महिला ने वीडियो बनाया तो दी धमकी- तुमको बर्बाद करके ही जाऊंगा

Sun, 11 Feb 2024 07:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में वन विभाग के दफ्तर में एक बाबू जाम छलका रहा था। कप में शराब डालकर उसमें पानी मिलाकर पी रहा था। पास बैठी महिला कर्मचारी ने वीडियो बना लिया तो उसे बर्बाद करने की धमकी देने लगा। 
 
विज्ञापन
सिंगरौली में वन विभाग का बाबू दफ्तर में ही पैग बनाकर पी रहा था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में वन विभाग के कार्यालय में लिपिक शराब पी रहा था। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें बाबू न केवल चाय के कप में शराब पी रहा है बल्कि वीडियो बना रही महिला कर्मचारी को धमका भी रहा है। उससे कह रहा है कि मैं तो जाऊंगा ही, साथ में तुम्हें भी बर्बाद कर दूंगा। महिला ने वरिष्ठ अधिकारियों को वीडियो के साथ शिकायत की है। 
विज्ञापन


यह वीडियो सिंगरौली जिला वन मंडल कार्यालय का है। वहां लिपिक के पद पर पदस्थ शिवराज सिंह दफ्तर में ही शराब पी रहा है। इसका वीडियो एक महिला कर्मचारी ने बनायाहै। शिवराज बाबू तो शराब के नशे में वीडियो बनाने वाली महिला के साथ अभद्रता करते भी दिख रहा है। गुंडागर्दी करते हुए बोला कि- मैं तो नही रहूंगा, लेकिन तुम्हें भी बर्बाद करके जाऊंगा। इसके बाद उसने टांगी भी टेबल पर रख दिया। बोला मेरा गला काट दो, हिम्मत है तो। यह सिलसिला यहीं नही रुका। महिला को रात में कॉल कर भद्दी-भद्दी गालियां दी। धमकाया भी। इसका ऑडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस घटना की शिकायत महिला ने वन विभाग के डीएफओ अखिल बंसल सहित पुलिस अधीक्षक से भी की है।

आनन-फानन में सरकारी बाबू शिवराज सिंह को डीएफओ ने दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया है। जांच टीम गठित कर दी है। घटना आठ फरवरी की बताई जा रही है। घटना का वीडियो बनाने वाली महिला उसी दफ्तर की कर्मचारी है। वह शिवराज बाबू के अधीनस्थ काम करती है। महिला कर्मचारी के मुताबिक शिवराज सिंह दफ्तर में शराब की बोतल लेकर आते हैं। धारधार हथियार भी ऑफिस में रखा है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को हमेशा शराब के नशे में भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं। डराते और धमकाते हैं। इसकी शिकायत महिला कर्मचारी ने एसपी से भी की है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई संज्ञान नही लिया है।  वहीं, शिवराज सिंह का कहना है कि महिला कर्मचारी कार्यालय में कभी-कभार आती है। उसको जब हमने इसका कारण पूछा तो भड़क गई। इसके बाद हमने अपना आपा खो बैठा। हालांकि, यह गलत है। हमें दफ्तर में ऐसा नहीं करना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़िये महिला की शिकायत की प्रति, जो अमर उजाला को प्राप्त हुई है- 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें