फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और खुलासाः सिमी आतंकियों से मिला था गार्ड

Fri, 04 Oct 2013 05:15 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के खंडवा जेल से भागे सात आतंकवादियों के बारे में मिल रही जानकारियां सबको चौंका रही हैं।
विज्ञापन


पहले तो इस बात ने सबके होश उड़ा दिए कि इन आतंकवादियों के संबंध इंडियन मुजाहिद्दीन से हैं। और अब यह बात सामने आई है कि जेल में इन आतंकियों की देख रेख करने वाला गार्ड भी इन्हीं से मिला हुआ था।

मध्य प्रदेश के खंडवा जेल से भागे सिमी आतंकियों के मददगार के रूप में एक गार्ड भी शामिल था। यह चार साल से भी अधिक समय से खंडवा जेल में था।

शिकायतों के बाद उसे लगभग डेढ़ माह पहले यहां से हटा दिया गया। निमाड़ की एक अन्य जेल में इसे अटैच किया गया है। इसकी ड्यूटी भी उसकी सुविधा अनुसार लगती थी।

इस गार्ड की जांच खुफिया एजेंसियां भी कर रही हैं। पूर्व में खंडवा पुलिस के एक सिपाही का नाम भी सिमी के मददगार के रूप में उजागर हुआ था और तब इसका तबादला बालाघाट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस सिपाही के भाई के सिमी से संबंध थे। सिमी आतंकी अमजद रमजान को इंदौर, असलम अय्यूब को जबलपुर और अबू फैसल, जाकिर, मेहबूब और एजाजुद्दीन को भोपाल जेल से लाया गया था।

इससे पहले पेशियों पर ये सिमी आरोपी लाए जाते थे और वापस ले जाया जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें