सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अमरपुर में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। परीक्षा कक्ष में नकल रोकने पर छह से अधिक छात्रों ने मिलकर एक अतिथि शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में शिक्षक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय सीधी रेफर किया गया। वहां उनका इलाज जारी है।
स्कूल परिसर में शिक्षक पर लाठी-डंडों से हमला किया
पुलिस डायल-112 को सूचना दी गई
घटना के बाद मौजूद अन्य शिक्षकों ने तुरंत पुलिस डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया। पीड़ित शिक्षक भरत लाल तिवारी ने पुलिस को दिए बयान में हमलावरों की पहचान 12वीं कक्षा के छात्र अभिषेक साकेत, पवन साकेत और साहिल साकेत के रूप में की है। इनके साथ बाहरी युवक अंकुश, अंकित और आकाश भी शामिल बताए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Ujjain News: कीचड़ में धंसी कार में मिला आरक्षक आरती का शव, 15 मिनट में स्थानीय गोताखोर ने खोज निकाला