सीधी जिले में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले तीन दिन से शहर का तापमान लगातार लुढ़क रहा है। रविवार को तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। आज सुबह करीब 6 बजे शहर का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। लगभग 9 बजे यह 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विजिबिलिटी पर भी असर
शहर में गिरते तापमान के साथ कोहरा भी छा रहा है। इससे विजिबिलिटी सिर्प 300 मीटर रही। ऐसे में वाहनों के पहिए थाम दिए हैं। लोग काफी धीमी गति में वाहन चलाते नजर आए। कोहरे का असर यह हुआ कि सड़कों पर पहले वाहनों की लंबी कतारें लगती थीं, वहां केवल एक या दो वाहन ही नजर आते हैं। मौसम वैज्ञानिक रवि प्रकाश त्रिवेदी के अनुसार, तापमान में यह गिरावट अब भी जारी रहेगी। हालांकि, सोमवार से धूप खिलने के आसार हैं।
ऐसा रहा चार दिन का तापमपान
- गुरुवार: 14°C
- शुक्रवार: 16°C
- शनिवार: 14°C
- रविवार: 9°C