फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi Road Accident: बस और ऑटो में हुई टक्कर, एक की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 19 Aug 2024 03:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बस और ऑटो में टक्कर हो गई। इस दौरान एक लोग की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत, दस लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले में रामपुर नैकिन के रायखोर में भीषण सड़क हादसे का एक ऑटो वाहन शिकार हो गया है। तेज रफ्तार बस ने ऑटो को ठोकर मार दी, जिसकी वजह से ऑटो में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक की मौके पर मौत हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही रामपुर नैकिन थाना की पुलिस और आसपास के समाजसेवी मौके पर पहुंच गए।जहां घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भिजवा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रीवा से चतुर्वेदी बस सीधी की तरफ जा रही थी। जहां रामपुर नैकिन की तरफ मलदेवा से ऑटो वाहन जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शी सुधाकर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि तेज रफ्तार चतुर्वेदी बस थी। जहां ऑटो से टक्कर की वजह से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, एंबुलेंस के माध्यम से और प्राइवेट वाहन के माध्यम से सभी को हमने भर्ती अस्पताल में दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें