सीधी जिले के ग्राम नौगवां में बना रहे निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। लोहे की जाली ऊपर बना रही थी, तभी अचानक जाली का एक सिर टूट गया और सीधे मजदूर के ऊपर गिर पड़ा, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जल्दी से उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल सीधी लाया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
दरअसल, यह पूरा मामला शुक्रवार की दोपहर 12 का है। जहां एक मजदूर दादूराम अपने पड़ोसी के यहां बन रहे निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा था। नीचे में गिट्टी लेकर ऊपर पहुंचाने का कार्य करता था लेकिन अचानक हादसे का वह शिकार हो गया। लोहे की बनी हुई जाली अचानक उसके सिर में गिर गई जिसकी वजह से उसके सर से खून निकलने लगा। इलाज के लिए उसे जल्दी से परिवार के राजाराम कोल जिला अस्पताल लाए जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
वहीं पूरे मामले को लेकर अस्पताल चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी सुरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंस्ट्रक्शन का काम करने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ऐसा मामला आया है, जहां मर्ग कायम कर लिया है और जांच के लिए संबंधित थाने को भेज दिया गया है।