फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: आप कार्यकर्ताओं ने किया बिजली ऑफिस का घेराव, समस्याओं को लेकर आक्रोशित

Fri, 04 Aug 2023 12:54 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले की नगर पंचायत चुरहट में बिजली ऑफिस का सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया। बिजली ऑफिस तक पैदल मार्च करके कनिष्ठ अभियंता को बिजली कटौती को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विरोध जताते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीधी के चुरहट नगर पंचायत में बिजली ऑफिस का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर घेराव किया। चुरहट बस स्टैंड से कार्यकर्ता रवाना होकर बिजली ऑफिस तक पैदल पहुंचे। यहां उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता अनेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती, गरीबों की बिजली को विभाग के द्वारा मनमानी तरीके से काट देना, ट्रांसफार्मर न लगाए जाने से संबंधित कई समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग का घेराव किया गया है। साथ ही मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है। इस पूरे मौके के दौरान आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता अनेन्द्र मिश्रा के साथ डॉ.अरविंद पटेल और अनुसुइया दुबे के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें