फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीधी में प्रेमी जोड़े ने जोगदह पुल से सोन नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

Thu, 19 Sep 2024 03:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

बहरी थाना प्रभारी राकेश बैंस ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। बृजेश अपनी बहन को बुलाने के लिए गया था, लेकिन शाम के समय बहन के घर से निकलकर वह प्रेमिका के साथ नदी में कूद गया। 
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम कर रही प्रेमी जोड़े की तलाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के जोगदह पुल से एक प्रेमी जोड़े ने सोन नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद दोनों का कोई पता नहीं चला, एसडीआरएफ की टीम उन्हें ढूंढने में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम 4 बजे की है। ग्राम मड़वा निवासी बृजेश सेन अपनी बहन के घर हटवा गया था। शाम को गुटखा लेने के बहाने वह घर से निकला था, इसके शाम 6 बजे वह अपनी नाबालिग प्रेमिका को बाइक पर बिठाकर जोगदह पुल पर पहुंचा। जहां, उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और फिर सोन नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और डायल 100 को सूचना दी।  

जानकारी मिलते ही बहरी और अमिलिया थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया। एसडीआरएफ टीम के प्लाटून कमांडर ने बताया कि रात हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 9 बजे से शुरू किया गया। हालांकि, अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है, टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी है।
विज्ञापन


बहरी थाना प्रभारी राकेश बैंस ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने आत्महत्या करने का यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच की जा रही है। बृजेश अपनी बहन को बुलाने के लिए गया था, लेकिन शाम के समय बहन के घर से निकलकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें