फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: PCC चीफ जीतू पटवारी के काफिले में बड़ा हादसा, पनवार के पास तीन कारों की आपस में टक्कर

Wed, 10 Dec 2025 07:14 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी के पनवार क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के सिंगरौली दौरे के दौरान उनके काफिले की तीन कारें आपस में टकरा गईं। अफरा-तफरी मची, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। केवल वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज हुई और काफिला आगे रवाना हो गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के पनवार क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में शामिल तीन वाहन आपस में टकरा गए। यह दुर्घटना पनवार हायर सेकंडरी स्कूल के पास हुई, जब रीवा से होते हुए लगभग 300 से अधिक गाड़ियों का विशाल काफिला सिंगरौली की ओर रवाना हो रहा था।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सिंगरौली दौरे पर जा रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक अलग-अलग वाहनों में काफिले के रूप में चल रहे थे। इसी दौरान पनवार हायर सेकेंडरी स्कूल के समीप अचानक काफिले में चल रही तीन कारों के बीच टक्कर हो गई। हादसा होते ही कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल स्थिति को संभाल लिया।

ये भी पढ़ें- सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनर विमान क्रैश, एक तरफ घायल को कर रहे थे एयरलिफ्ट, दूसरी तरफ हुआ हादसा
विज्ञापन


इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कारों में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि टक्कर के कारण तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को काफिले से अलग कराया, ताकि यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न आए। बाद में क्षतिग्रस्त कारों को मरम्मत के लिए गैराज भेज दिया गया।
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह की किसी दुर्घटना की जानकारी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है और न ही किसी पक्ष द्वारा कोई आवेदन प्रस्तुत किया गया है। वहीं इस संबंध में सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि काफिले में सैकड़ों की संख्या में वाहन शामिल थे, जिनमें से कुछ वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, केवल कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, इसलिए उन्हें काफिले से अलग कर दिया गया।

 

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें