फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: चुनाव से पहले शिवराज की बड़ी घोषणा, कहा- परिवार की मुखिया की मौत पर मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

Wed, 13 Jun 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश सरकार परिवार की मुखिया की मौत पर चार लाख का मुआवजा देगी। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

विज्ञापन


भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज ने कहा कि 'अगर परिवार के मुखिया की 60 वर्ष की उम्र से पहले मौत होती है तो परिवार को दो लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं अगर परिवार के मुखिया की मौत सड़क हादसे में होती है तो चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।'
विज्ञापन

 



उन्होंने आगे कहा कि 'गरीबों से अब 200 रुपये प्रति माह लिया जाएगा बिजली का बिल और इसके साथ ही गरीबों को पिछले बिजली के बिलों में छूट दी जाएगी।' 

बता दें कि इस साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में शिवराज द्वारा की गई यह घोषणाएं चुनाव से पहले भाजपा सरकार के लिए अहम साबित हो सकती हैं और वह भी ऐसे समय में जब भाजपा सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें