फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर न उतरने दिया तो बोले शिवराज- पिट्ठू कलेक्टर सुन लें, हमारे दिन भी जल्दी आएंगे

Thu, 25 Apr 2019 08:43 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Shivraj singh Chouhan - फोटो : social media
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा के उमरेठ में हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिलने से राज्य की सियासत में गर्माहट आ गई है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि वह चुनाव आयोग से संबंधित कलेक्टर की शिकायत करेंगे। वहीं, कांग्रेसी नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि वह भी चुनाव आयोग से शिवराज की शिकायत करेंगे।

चौरई की सभा में शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ' पश्चिम बंगाल में ममता दीदी नहीं उतरने दे रही थीं। ममता दीदी के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ दादा नहीं उतरने दे रहे हैं। सत्ता के मद में ऐसे चूर मत होओ.....ये पिठ्ठू कलेक्टर सुन ले रे, हमारे दिन भी जल्दी आएंगे, तब तेरा क्या होगा?'
विज्ञापन


उधर छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि चौरई में शिवराज सिंह चौहान का हेलिकॉप्टर 5 बजे के पहले ही उतर गया था। वे उमरेठ हेलीकॉप्टर से जाना चाहते थे। जिस एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं होती है वहां शाम 5 बजे के बाद हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी जाती है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें