फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में ‘गौमाता’ सेस लगाने की तैयारी, शिवराज बोले- गौशालाओं के उत्थान में खर्च होगा पैसा

Mon, 23 Nov 2020 03:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश सरकार गायों के कल्याण के लिए धन जुटाने को ‘गौमाता’ सेस वसूलने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर मालवा में रविवार को एक जनसभा में कहा, गौमाता के कल्याण के लिए धन जुटाने को मैं कुछ मामूली सा टैक्स लगाने पर विचार कर रहा हूं। इस पैसे का इस्तेमाल गौशालाओं के उत्थान में किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पूछा क्या यह सही है, इस पर उन्हें हां में जवाब मिला। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, गौशालाओं के उत्थान में खर्च होगा पैसा 
शिवराज ने भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा, हम पहली रोटी गाय को खिलाते थे। इस तरह हम आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाते थे। हमारी संस्कृति में पशुओं की चिंता की जाती थी, जो अब विलुप्त हो रही है। लिहाजा हम गायों के खातिर छोटी सी राशि टैक्स के रूप में जनता से चाहते हैं।

राज्य में गौशालाओं के संचालन के लिए जल्द ही कानून लाया जाएगा। इससे पहले, शिवराज ने गौ कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं की। शिवराज ने गाय आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और आगर मालवा क्षेत्र में अनुसंधान केंद्र खोलने का एलान किया।
विज्ञापन


गायों के लिए मंत्री परिषद समिति 
सीएम ने कहा, राज्य में गायों की रक्षा के लिए मंत्री परिषद समिति का गठन किया जाएगा। पशुओं से संबंधित विभागों के मंत्री और प्रमुख सचिव इस समिति का हिस्सा होंगे, जो गायों के संरक्षण व संवर्धन का काम देखेगी। यह सिर्फ पशुपालन विभाग द्वारा नहीं किया जा सकता। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोधन का इस्तेमाल किया जाएगा।

गायों को गोबर और गोमूत्र का बेहतर उपयोग कैसे हो, इस पर अधिकारियों से सुझाव लेकर काम शुरू किया जाएगा। इससे पहले, दिन में शिवराज ने गोपाष्टमी के मौके पर भोपाल स्थित अपने आवास पर गायों को हलवा रोटी खिलाई और सभी को गोपाष्टमी की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें