फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम ने मुझे मिलने का वक्त नहीं दिया'

Wed, 05 Mar 2014 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी के सीएम शिवराज अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। वो छह मार्च को उपवास पर भी बैठने वाले हैं। दरअसल, एमपी में फसलें बर्बाद हुई हैं जिसके कारण वो काफी दुखी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार से 5,000 करोड़ के पैकेज की मांग की है, राज्य की ओर से 2,000 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है। शिवराज का आरोप है कि अभी तक केंद्र की ओर से इस मामले में कोई मदद नहीं दी गई है।

पिछले दिनों एमपी में भारी बारिश और बर्फ गिरने के कारण फसलें बर्बाद हो गईं। कितना नुकसान हुआ इसके बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन नुकसान हजारों करोड़ का है।
विज्ञापन


वे भोपाल में छह मार्च को सुबह 10 बजे से दो बजे तक उपवास पर बैठेंगे। उन्होंने मीडिया से कहा कि पीएम से मैंने तीन बार मिलने का वक्त मांगा लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


इस मामले में बीजेपी ने छह मार्च को आधे दिन के बंद का भी ऐलान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें