फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज का रिटर्न गिफ्ट: मध्य प्रदेश में सफाईकर्मियों को मिलेगी सम्मान निधि, हर महीने 150 रुपये जोखिम भत्ता

Sat, 05 Mar 2022 02:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाईकर्मियों को अपने जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट दिया है। स्टार रेटिंग के अनुसार सफाईकर्मियों को वार्षिक भत्ता दिया जाएगा। साथ ही 150 रुपये का जोखिम भत्ता भी हर महीने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई कर्मियों के पैर धोए। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना जन्मदिन सफाईकर्मियों के साथ मनाया। दो सफाईकर्मियों के पैर धोकर सम्मान किया। सफाईकर्मियों का नामकरण सफाई मित्र के तौर पर किया। सफाई मित्रों को भोजन परोसा। साथ ही उनके लिए स्टार रेटिंग के अनुसार सालाना भत्ते एवं प्रतिमाह 150 रुपये जोखिम भत्ते की घोषणा भी की। 

विज्ञापन

2 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान में सफाई मित्रों के लिए भोज का आयोजन किया था। इस दौरान विधायक कृष्णा गौर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाईकर्मियों का सेवा भाव प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि स्वच्छता सर्वेक्षण में 7 स्टार रेटिंग वाले शहरों में सफाई मित्रों को सात हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। इसी तरह 5 स्टार रेटिंग वाले शहरों में सफाईकर्मियों को 5000 रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई मित्फार शहर को 5 स्टार या 7 स्टार दिलवाने का प्रयास करें। इसमें नागरिक भी उनका सहयोग करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मुख्यमंत्री सफाई मित्रों को खाना परोसते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
जीरो वेस्ट सिद्धांत पर कचरे का निपटान
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कचरे के वर्गीकरण पर ध्यान केंद्रित करना है। सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर प्रबंधन किया जाए। सीएम की ओर से सफाई मित्रों को दिए भोज को भी जीरो वेस्ट सिद्धांत के तौर पर किया जाए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें