फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: पहली ही बारिश में उफने नाले, नाले में फंसे ट्रैक्टर-ट्रॉली, रस्सी के सहारे बचाई चार की जान

Fri, 20 Jun 2025 09:25 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में मानसून की पहली जोरदार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। कुंअरपुर गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बहने से चार युवक फंसे, लेकिन ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला। बारिश से गर्मी से राहत मिली और किसान बोवनी में जुट गए। मौसम में गिरावट से खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
उफनते नाले में फांसी ट्रॉली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में मानसून की पहली बारिश का आगाज शुक्रवार को जोरदार तरीके से हुआ। शुक्रवार सुबह से हो रही मानसून की पहली बारिश में ही नदी-नाले उफान पर आ गए। खासकर ग्रामीण इलाकों में जोरदार बारिश के बीच कई नाले व रपटों पर पानी भर गया। इसी बीच जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंअरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पर रातभर हुई बारिश के बाद उफान मारते नाले को पार करने की कोशिश में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में बह गई। ट्रॉली में सवार चार युवकों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पटेवरी गांव के निवासी विनोद आदिवासी, विमल आदिवासी, पूरन आदिवासी और एक ट्रैक्टर चालक मिट्टी से भरी ट्रॉली लेकर शिवपुरी की ओर जा रहे थे। तभी कुंअरपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के पास बारिश के पानी से उफनते नाले से इन्होंने अपनी टैक्टर ट्रॉली को निकालने का प्रयास किया तभी इनकी टैक्टर ट्रॉली पानी के तेज बहाव में बह गई। लेकिन इसी बीच पानी के तेज बहाव में ट्रॉली बहकर पुलिया के बीम में जा फंसी। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल रस्सियों की मदद से चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ये भी पढ़ें-श्योपुर में भारी बारिश से नदी उफान पर, सात गांवों से संपर्क टूटा
विज्ञापन


शिवपुरी में झमाझम बारिश का दौर शुरू
शिवपुरी में दो दिन से बारिश का क्रम बना हुआ है। इसी बीच शुक्रवार की सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में सुबह ही बारिश हो रही है। इसी बीच कई जगह निचली इलाकों के नाले उफान पर आ गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, गुना में 9 घंटे के दौरान 2 इंच हुई बारिश, नदी-नाले उफान पर

गर्मी से मिली राहत
मानसून की बारिश का दौर शुरू हो जाने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मानसून की इस जोरदार बारिश के बीच तापमान में भी गिरावट आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर किसान वर्ग भी खुश है कि मानसून समय से आया है और बारिश भी आज अच्छी हो रही है, जिससे खेतों में बोवनी के काम में किसान जुट गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें