फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फैसला, तीन किशोरों को तीन साल रखेंगे विशेष ग्रह में

Fri, 28 Nov 2025 07:18 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड ने दोषी मानकर तीन वर्ष के लिए इंदौर के विशेष ग्रह भेजने के निर्देश दिए। पीड़िता को एक लाख रुपये प्रतिकार राशि निर्धारित की गई। चौथे बालिग आरोपी को पहले ही आजीवन कारावास मिल चुका है। 
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम वैसी में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन किशोरों को तीन वर्ष की अवधि के लिए विशेष ग्रह इंदौर भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। किशोर न्याय बोर्ड शिवपुरी की प्रधान मजिस्ट्रेट प्रिया शर्मा और सदस्य किशोर न्याय बोर्ड रंजीत गुप्ता द्वारा जारी आदेश में तीनों विधि विरुद्ध बालकों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख तथा संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 18 के अंतर्गत तीन वर्ष की अवधि के लिए विशेष ग्रह इंदौर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिश्ते तार तार: नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पीड़िता बोली- चचेरे भाई ने  की थी दरिंदगी

पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम वैसी में पिछले दिनों नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसमें अभियोजन पक्ष द्वारा पूरा मामला विधि विरुद्ध तीन बालकों विरुद्ध पेश किया गया था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 376, (2) 376-डी, 342, 506 भाग-2 बाद भादवि तथा 5/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत कर प्रकरण किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया था। यहां पर अपचारी तीन बालकों को दोष सिद्ध होने पर तीन वर्ष के लिए विशेष ग्रह भेजने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट ने निर्धारित नियमों के अंतर्गत प्रकरण में पीड़िता के राहत एवं पुनर्वास के लिए प्रतिकार राशि का निर्धारण कर पीड़िता को एक लाख रुपए का प्रतिकार दिलाने की आगामी कार्रवाई के लिए प्रतिलिपि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी है। इसी मामले में एक चौथे बालिग आरोपी को पूर्व में ही विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) द्वारा आजीवन कारावास से दंडित किया जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें