फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: ग्वालियर किले पर जैन प्रतिमाओं के अपमान का मामला, रील बनाने वाली महिला प्रीति ने मांगी माफी

Mon, 07 Apr 2025 01:15 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

महिला प्रीति कुशवाह ने ग्वालियर के किले पर जैन प्रतिमाओं के आगे खड़े होकर विवादास्पद वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए इस वीडियो को अपने प्रोफाइल पर अपलोड कर दिया था।
विज्ञापन
वीडियो बनाने वाली महिला और उसका सहयोगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले की मगरौनी निवासी प्रीति कुशवाह ने सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के लिए एक विवादास्पद वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाल दिया। इस मामले में संबंधित महिला प्रीति कुशवाह ने ग्वालियर के किले पर जैन प्रतिमाओं के आगे खड़े होकर विवादास्पद वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए इस वीडियो को अपने प्रोफाइल पर अपलोड कर दिया। वीडियो को लेकर जैन समाज में आक्रोश है और जैन समाज ने ज्ञापन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की। जैन समाज के मैदान में आने के बाद अब संबंधित महिला और उसके सहयोगी ने क्षमा और माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।
विज्ञापन


ग्वालियर में बनाया वीडियो
महिला का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हुआ। जिसमें वह ग्वालियर किले पर जैन प्रतिमाओं पर बैठकर आपत्तिजनक वीडियो बनाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लेकर आक्रोशित जैन समाज ने बीते रोज तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर महिला पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद अब महिला भी बैकफुट पर आ गई है।

ये भी पढ़ें- अवैध खनन को लेकर बुजुर्ग की हत्या, वाहन रोकने जेसीबी के सामने आ गया था वृद्ध, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


विवाद बढ़ गया तो अब माफी मांगी
महिला ने वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि उसे नहीं पता था कि यह प्रतिमाएं जैन धर्म से जुड़ी हैं। वीडियो में उसका सहयोगी भी साथ में मौजूद दिखाई दे रहा है। प्रीति कुशवाह ने वीडियो में कहा था, 'आप सबने प्लास्टिक और लकड़ी के पुतले देखे होंगे, ये पत्थर का पुतला है' इस दौरान वह प्रतिमाओं पर जूते-चप्पल पहनकर बैठी हुई भी दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लापरवाही ने ली अधेड़ की जान, पंडाल में काम करते वक्त गिरने से मौत, तीन पर केस दर्ज

वीडियो अपने हैंडल पर भी अपलोड किया
इस मामले के तूल पकड़ने पर प्रीति कुशवाह और उनके सहयोगी को बाकायदा वीडियो बनाकर माफी मांगना पड़ी है। इस वीडियो को उनके द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें