फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शिवपुरी एसडीएम ने गोदाम और वेयर हाउसों पर मारा छापा, मंडी टैक्स की चोरी और अनियमितताएं मिली

Thu, 17 Oct 2024 08:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

MP: शिवपुरी एसडीएम उमेश चंद्र कौरव ने गुरुवार को मंडी टैक्स की चोरी और अनियमिताओं को लेकर विभिन्न गोदाम और वेयर हाउसों पर छापामार कार्रवाई की है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान मंडी टैक्स की चोरी पाई गई है और कुछ वेयरहाउस और गोदामों पर संचालन नियम अनुसार नहीं पाया गया है, जिस पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
गोदाम और वेयर हाउसों पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी एसडीएम उमेश चंद्र गौरव ने बताया कि अथर्व फूडस वेयर हाउस ग्राम नोहंरीकला एसडीएम शिवपुरी, तहसीलदार शिवपुरी, मंडी सचिव, कृषि उपज मंडी शिवपुरी द्वारा संयुक्त जांच/निरीक्षण किया गया। मौके पर रखी हुई मूंगफली एवं सोयाबीन का भौतिक सत्यापन किया गया। गोदाम में मूंगफली छिल्का 4840 क्विटल लगभग (12082 कट्टे) (40 कि.ग्रा.), सोयाबीन 3658 क्विटल लगभग (7311 कट्टे) (50 कि.ग्रा.) जबकि मण्डी ऑनलाइन स्टाक के अनुसार कृषि उपज मूंगफली छिलका 7655 क्विटंल, सोयाबीन 1737 क्विटंल दर्ज होना पाया गया, स्टाक में अंतर पाई गई मात्रा के 5 गुना मंडी टैक्स वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन



इसके अलावा आयुष कोल्ड स्टोरेज ग्राम नोहंरीकला की जांच की गई। मौके पर कोल्ड स्टोरेज से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं पाए गए। न ही स्टाक रजिस्टर तथा माल जमा एवं निकासी संबंधी दस्तावेज मौके पर नहीं मिले। वहां कार्यालय संचालित नहीं किया जा रहा है और न ही कोई कम्प्यूटर ऑपरेटर लगाया गया है। इनके द्वारा कोई दस्तावेज आदि उपलब्ध नहीं है, कोल्ड स्टोरेज संचालन से संबंधित कोई भी नियम/शर्तों का पालन होना नहीं पाया गया। जांच के दौरान कोल्ड स्टोरेज मालिक के पति बृजेश गोयल मौके पर उपस्थित मिलें परन्तु उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये, अतः उनके विरूद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

एसके फूड प्रोडक्ट के गोदाम की भी जांच की गई, उसका गोदाम बैंक में मोरगेज होने से चाबी बैंक प्रबंधक के पास होने से सत्यापन नहीं किया जा सका, प्रबंधक को कल दिनांक 18.10.2024 को प्रातः 09.00 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। अधिकारियों ने बताया कि इसका सत्यापन 18.10.2024 को किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें