फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक में अध्यक्ष पति ने किया हंगामा, फंड को लेकर BJP के दो गुट आमने-सामने

Tue, 25 Jul 2023 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में जिला पंचायत की बैठक में हंगामा हो गया। जिला पंचायत की अध्यक्ष नेहा यादव के पति अमित यादव का यहां पर कुछ सदस्यों से मुंहवाद हुआ। बैठक में हुए इस हंगामे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
बैठक में अध्यक्ष पति ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव पति अमित यादव का बैठक में हंगामा करने का एक वीडियो भी सामने आया है। हंगामे के बाद यह बैठक स्थगित हो गई। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव अपने कुछ साथी सदस्यों को लेकर कलेक्टर से मिली और उन्होंने आरोप लगाए कि बैठक में कोलारस विधायक के प्रतिनिधि यशपाल रावत ने हंगामा किया और अनावश्यक बहस की। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर दूसरे गुट के विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत ने अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि जिला पंचायत के पांच सदस्यों को मिलने वाली 75 लाख की राशि मिली भगत कर जिला पंचायत अध्यक्ष और अध्यक्ष पति ने उन्हें न देते हुए अपने गृह ग्राम रामगढ़ पर खर्च कर दी। अब जब भी फंड की बात का जिक्र किया जाता है तो हंगामा कर दिया जाता है और हंगामे के आरोप दूसरों पर मढ़ दिए जाते हैं।

पति के हंगामा करने का वीडियो वायरल
जिला मुख्यालय पर सोमवार को जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में जिला पंचायत के सभी सदस्य सहित विधायक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा 15वें वित्त के बजट को लेकर अध्यक्ष पर मनमानी के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने यह बजट अपने मन मुताबिक ढंग से अपने क्षेत्र के लिए आवंटित कर लिया। इससे नाराज कोलारस विधायक के प्रतिनिधि यशपाल रावत ने पूर्व में आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्यों को फंड जारी न होने के चलते पहले से आक्रोश था। इसी के चलते बैठक शुरू होते ही गहमागहमी का माहौल बन गया। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के साथ सभा कक्ष में अनाधिकृत लोग दाखिल हुए थे, जिनकी एंट्री पर जिला पंचायत सदस्य भारती रावत ने सवाल खड़े कर दिए थे। इसी बात से भड़के जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के पति अमित यादव ने साधारण सभा की बैठक में घुसकर हंगामा कर दिया, जिसे रोकने का प्रयास विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत ने किया तो दोनों के बीच बहस हो गई।

दोनों बीजेपी नेता फिर भी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति
जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में हुए हंगामे के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत पर साधारण सभा में अभद्र भाषा का प्रयोग और महिला प्रतिनिधियों के सामने गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। अध्यक्ष नेहा यादव का कहना है कि विधायक प्रतिनिधि को सिर्फ विधायक के दिए हुए पत्रों को पढ़ने का अधिकार है। लेकिन विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत के द्वारा परिसर में हंगामा किया गया।

वहीं, दूसरी ओर विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत ने बताया कि हंगामा जिला पंचायत अध्यक्ष पति द्वारा किया गया है। मैंने सिर्फ जिला पंचायत सदस्यों को नहीं मिले फंड का मुद्दा उठाया था, जिसे देख जिला पंचायत अध्यक्ष और अध्यक्ष पति भड़क गए। बताया जा रहा है कि एक दूसरे पर आरोप लगाने वाले यह दोनों ही नेता भाजपा से आते हैं। लेकिन कोलारस विधानसभा क्षेत्र की राजनीति के कारण दोनों ही गुट की एक दूसरे से पटरी नहीं बैठती। इसे भाजपा की आपसी कलह से भी देखकर जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें