फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: डस्टर कार से हो रही थी कछुए की तस्करी, पलटवाड़ा के पास दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 06:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में डस्टर कार से कछुए की तस्करी मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रावनवाड़ा पुलिस ने पलटवाड़ा के पास दो तस्करों दबोचा है।
विज्ञापन
रावनवाड़ा पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में रावनवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक डस्टर कार से कछुए की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से दो कछुए भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पलटवाड़ा के पास तेंदूखेड़ा तिराहा पर रावनवाड़ा थाना अंतर्गत पुलिस स्टॉफ द्वारा भ्रमण के दौरान रात नौ बजे एक ग्रे रंग की रिनाल्ड कंपनी की डस्टर कार क्रमांक MH-03, BC-3549 को रोका गया था, जिसमें ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। पुलिस वाहन को देखकर चालक द्वारा तेजी से कार भगाई गई, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा और चेक किया गया। इसमें बैठा एक आरोपी श्यामलाल परते निवासी ग्राम मुण्डरई जिला सिवनी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। अन्य दो आरोपी प्रभुदयाल पिता असाढू सरेयाम उम्र 45 साल निवासी ग्राम चनैनी थाना छपारा जिला सीवनी के कब्जे से एक भूरे रंग एवं एक लाल रंग के दोनों थैलों में तीन-तीन किलो के दो कछुए बरामद किए गए, जिनकी कीमत 14,000 हजार रुपये बताई जा रही है।

वहीं, आरोपी चालक उमर फारूख पिता मो. कदीर शाह उम्र 32 साल निवासी छपारा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग की रिनाल्ड कंपनी की डस्टर कार कीमत करीब पांच लाख रुपये जब्त की गई। आरोपीगण प्रभुदयाल सरेयाम, उमर फारूख, फरार आरोपी श्यामलाल परते के विरूद्ध अपराध क्रमांक 245/23 धारा-48 (क), 51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें