फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: 200 वाला टमाटर धड़ाम से गिरा, दाम कम होने से लोगों को राहत, लेकिन किसान चिंतित

Mon, 18 Sep 2023 07:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में इस समय बड़े पैमाने पर लोकल टमाटर की आवक शुरू हो गई है। इसका असर यह है कि जो टमाटर 200 रुपये किलो बिक रहा था, अब उसके दाम मात्र 15 से 20 रुपये किलो पर आ गए हैं।
विज्ञापन
टमाटर के भाव गिरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर के दाम कम होने से उपभोक्ताओं को जरूर राहत मिल गई है, लेकिन किसानों की टेंशन बढ़ गई है। टमाटर के दाम 15 से 20 रुपये किलो हो जाने के बाद अब स्थानीय टमाटर उत्पादक किसान टेंशन में आ गए हैं। किसानों का कहना है कि अब दाम काम होने से उन्हें नुकसान होगा। 

विज्ञापन


स्थानीय किसान हर्षवर्धन मजेजी ने बताया, शिवपुरी में 15 हजार हेक्टर क्षेत्र में टमाटर होता है और टमाटर इस समय आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बड़ी मात्रा में और टमाटर आएगा। स्थानीय किसानों का कहना है कि जब आगे इसकी आवक और बढ़ जाएगी तो इसके दाम और घट जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले साल तो हालत यह हो गए थे कि कई किसानों ने अच्छा भाव न मिलने के कारण अपना टमाटर सड़कों पर फेंक दिया था।

लोकल आवक शुरू हो गई, इसलिए घट गए दाम
स्थानीय टमाटर विक्रेताओं का कहना है कि इस समय शिवपुरी में लोकल टमाटर की आवक शुरू हो गई है। इस कारण से इसके भाव एकदम नीचे गिर गए हैं और अब 15 से 20 रुपये किलो तक आ गए हैं। स्थानीय टमाटर विक्रेता असलम खान ने बताया, बीते कुछ दिन से इसके दामों में गिरावट आई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले बाहर से टमाटर आ रहा था। लेकिन अब लोकल लेवल से टमाटर आ रहा है। इस कारण से एकदम दाम गिर गए हैं। उन्होंने बताया कि कि पिछले दो से तीन महीने से टमाटर के दाम 200 से 250 रुपये किलो तक चले गए थे, जिसके कारण लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया था। लेकिन अब दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है।

दाम बढ़े तो हमने खाना कम कर दिया था
स्थानीय निवासी विकास शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले तक यही टमाटर 200 से 250 रुपये किलो तक चल रहा था। लेकिन अब 15 से 20 रुपये किलो पर आ गया है। पहले जब दाम बढ़ गए थे तो उन्होंने टमाटर खाना कम कर दिया था, जितनी आवश्यकता थी उतना ही उसे खरीद रहे थे। लेकिन अब टमाटर के दाम गिर जाने से राहत मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें