फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: शहर में डेंगू का कहर, नगर पालिका में सुनवाई नहीं हुई तो पार्षद ने खुद दवा का छिड़काव शुरू किया

Tue, 31 Oct 2023 01:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: शिवपुरी शहर में तेजी से डेंगू पैर पसार रहा है। नगर पालिका में कोई सुनवाई न होने के चलते  वार्ड नंबर 34 की पार्षद ने खुद ही मशीन लेकर दवा का छिड़काव करना शुरू किया है।
विज्ञापन
दवा का छिड़काव करने निकली महिला पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी की नगर पालिका का इस समय बुरा हाल है। नगर पालिका की अनदेखी के कारण शहर में फैल रहे डेंगू की रोकथाम के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं हो रहे हैं। शहर की एक महिला पार्षद ने तो खुद डेंगू की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव शुरू किया है। कारण यह है कि नगर पालिका में इसके लिए कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब महिला पार्षद को खुद मोर्चा संभालना पड़ा है।
विज्ञापन


वार्ड 34 में 15 मामले सामने आए
शिवपुरी नगर पालिका की वार्ड क्रमांक-34 से कांग्रेस पार्षद शशि शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड में डेंगू का कहर है। उन्होंने बताया कि वार्ड में डेंगू के करीब 15 मामले सामने आ चुके है और क्रम बढ़ता ही जा रहा है। नगरपालिका के एचओ और सीएमओ से कई बार वार्ड की साफ़ सफाई के लिए कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

खुद मशीन से कर रही हैं पार्षद छिड़काव
शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक-34 की कांग्रेसी पार्षद ने नगर पालिका में सुनवाई न होने के चलते खुद ही अपने वार्ड में फैल रही डेंगू जैसी बीमारी से निपटने के लिए दवा का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। पार्षद का कहना है कि लगातार डेंगू के मरीज वार्ड में बढ़ रहे हैं। इससे निपटने के लिए नगर पालिका से मदद मांगी गई थी। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते वार्ड में दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें