फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: गाड़ी शोरूम कब्जा विवाद में भाजपा विधायक और जिला उपाध्यक्ष आमने-सामने, जानें क्या है मामला

Sun, 15 Sep 2024 06:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी शहर के पुराने बाईपास स्थित टाटा शोरूम पर कब्जे के विवाद में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने हस्तक्षेप किया। यह विवाद किराए को लेकर हुआ था और शोरूम खाली कराने के दौरान बड़ी संख्या में लोग इस ड्रामे को देखने इकट्ठा हो गए थे।
विज्ञापन
शोरूम में पुलिस के साथ पहुंचे विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी शहर के पुराने बाईपास पर टाटा शोरूम में कब्जे को लेकर पिछोर विधायक प्रीतम लोधी चर्चा में आ गए हैं। यहां पर प्रीतम लोधी ने अपने कुछ साथी और पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर टाटा शोरूम पर टाटा कंपनी के अधिकारियों का कब्जा करवा दिया। बताया जाता है कि टाटा कंपनी के कुछ अधिकारियों ने यहां पर कार शोरूम खोला था और इस शोरूम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल के लिए भाई से किराए पर लिया था।

विज्ञापन


कंपनी अब यहां से अपना शोरूम हटाकर नई जगह ग्वालियर बाईपास पर खोलने की तैयारी में थी, लेकिन किराए के विवाद में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल और उनके भाई ने यहां ताला डाल दिया और कंपनी का सामान अपने कब्जे में ले लिया। इसी बीच जब इस बात की खबर कंपनी के अधिकारियों को लगी तो कंपनी के अधिकारी पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को अपने साथ लेकर पहुंचे। साथ में पुलिस थी और यहां लगाए गए ताले को तोड़ दिया गया और इसे कंपनी ने फिर से अपने अधिकार में ले लिया। शोरूम में रखे सामान को अपने कब्जे में लेकर खाली कर दिया। इस शोरूम पर कब्जे को लेकर शनिवार की देर शाम ड्रामा बहुत देर तक चलता रहा। इस ड्रामा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जहां लग गई।

भवन मालिक ने शोरूम पर लगा दिए थे ताले
फोर व्हीलर शोरूम को अनुबंध से पहले खाली करने से रोकने पर अड़े भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल शनिवार को कुछ नहीं कर पाए। जब पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने एंट्री की। दरअसल, भवन मालिक की हैसियत से मुदगल ने शोरूम पर ताले लगा दिए थे। जिन्हें विधायक लोधी ने पुलिस के साथ आकर तुड़वा दिया और शोरूम को खाली करा दिया।
विज्ञापन


विवाद के बीच कंपनी के अधिकारियों ने बुला लिया पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को
शिवपुरी बाईपास पर टाटा मोटर्स का शोरूम भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुदगल के भवन में किरए पर चल रहा था। टाटा मोटर्स के साथ जनवरी 2025 तक का अनुबंध था। इस दौरान नया शोरूम बड़ौदी के पास बन जाने से ऑटोमोबाइल डीलर मुकेश अग्रवाल इस किराए का भवन खाली करना चाह रहे थे। सितंबर में इसे खाली करने पर भवन मालिक मुदगल ने जनवरी तक के अनुबंध का हवाला दिया। उनका कहना था एक माह पहले दिसंबर तक इसे खाली कर देना। इसके साथ ही शोरूम खाली करने से रोकने ताला डाल दिया। इस पर डीलर मुकेश अग्रवाल ने अपने मित्र पिछोर विधायक लोधी को मदद के लिए बुला लिया। पिछोर विधायक के साथ डीलर मुकेश अग्रवाल। दूसरे फोटो में टाटा शोरूम के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल।

टाटा कंपनी के अधिकारी बोले- सितंबर तक दिया किराया
टाटा कंपनी के डीलर मुकेश अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि हमारा नया शोरूम बन चुका है, इसलिए सितंबर तक का किराया देकर शोरूम खाली करने की बात कही थी। लेकिन भवन मालिक अनुबंध के मुताबिक जनवरी तक रोकने पर अड़े थे। जब हमारा शोरूम बन चुका है तो हम अनावश्यक किराया क्यों देंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुद्गल का कहना है कि हमारे साथ टाटा मोटर्स का जनवरी तक का अनुबंध था। यदि शोरूम बन गया है तो एकाध माह कम यानि दिसंबर तक खाली कर देते। लेकिन आज पिछोर विधायक व पुलिस के साथ आकर दादागीरी से ताले तोड़कर शोरूम खाली कर दिया, जो पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें