फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: राजकीय सम्मान के साथ आईटीबीपी जवान को दी गई अंतिम विदाई, हजारों लोग रहे मौजूद

Thu, 01 May 2025 08:59 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

आईटीबीपी के हेड कॉन्स्टेबल गौरव सिंह सेंगर का अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया। शिवपुरी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मृत्यु का कारण पोस्टमॉर्टम से स्पष्ट होगा। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। प्रशासनिक और राजनीतिक प्रतिनिधि अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ आइटीबीपी जवान को दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 57वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल गौरव सिंह सेंगर का अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिला अस्पताल में निधन हो गया। शिवपुरी निवासी 37 वर्षीय गौरव की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ निकली। मुक्तिधाम पर जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, गौरव ने 28 अप्रैल को स्वास्थ्य संबंधी शिकायत की थी। यूनिट के चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सोमवार रात 12:45 बजे उनका निधन हो गया। मृत्यु के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा। बल ने मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- शादी की खुशियां मातम में बदलीं: तिलक से चार दिन पहले सड़क हादसे में भाई की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन


हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
गौरव का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात शिवपुरी पहुंचा। अंतिम यात्रा उनके माधव विहार कॉलोनी स्थित निवास से शुरू होकर पोहरी चौराहा, अग्रसेन चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा और झांसी तिराहा होते हुए मुक्तिधाम पहुंची। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी संगठन और नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गौरव सिंह सेंगर की अंतिम यात्रा उनके निवास माधव विहार कॉलोनी (वीरेंद्र रघुवंशी की कोठी के पास) से शुरू हुई, जो पोहरी चौराहा, अग्रसेन चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा, झांसी तिराहा होते हुए 11 बजे शहर के मुक्तिधाम पहुंची।

ये भी पढ़ें- शादी भी नहीं हुई, कर्ज में डूबे गरीब, बाल विवाह रुकवाने के बाद प्रशासन दिखा रहा पीठ
विज्ञापन


कलेक्टर व एसपी भी शामिल हुए
कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। मार्ग में स्थित फूल माला दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर पुष्प मालाएं अर्पित कीं। बैंक कर्मचारियों ने भी कार्यालय से बाहर आकर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी। गौरव सिंह सेंगर की अंतिम यात्रा उनके निवास से शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए मुक्ति धाम पहुंची। जहां शिवपुरी आईटीबीपी के डीआईजी महेश कलावत के साथ अन्य आईटीबीपी के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। वहीं पुलिस और प्रशासन की ओर से एडिशनल एसपी संजीव मुले और एसडीएम उमेश कौरव के साथ भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

छोटे भाई ने दी मुखाग्नि
शहीद के छोटे भाई सौरभ सेंगर ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा करते हुए मुखाग्नि दी। जवान गौरव के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि शहीद गौरव का निधन शोक का विषय है। लेकिन हमें गर्व है कि हमारे जिले का युवा देश सेवा के तैनात रहा और ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ। दुख की इस घड़ी में पूरा जिला परिवार के साथ है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें