फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: सिर के पीछे का हिस्सा ही नहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मा ऐसा नवजात, लोग हुए हैरान

Tue, 02 Sep 2025 09:00 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में एक ऐसे नवजात का जन्म हुआ, जिसका पीछे का सिर विकसित नहीं हो सका। डॉक्टरों ने इसे एनेन्सेफली नामक जन्मजात विकृति बताया। जन्म के कुछ घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
नवजात को देखने पहुंच रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के लुकवासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ऐसे नवजात शिशु का जन्म हुआ, जिसका पीछे का सिर का हिस्सा पूरी तरह विकसित नहीं था। जन्म के कुछ ही घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, यह एनेन्सेफली नामक एक गंभीर जन्मजात विकृति है। जन्म के तुरंत बाद ही बच्चे को मृत अवस्था में घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि इस स्थिति में शिशु का मस्तिष्क और खोपड़ी का हिस्सा अधूरा रहता है, जिसकी वजह से उसका जीवित रहना संभव नहीं होता। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान समय पर जांच, सही पोषण और डॉक्टरों की सलाह का पालन करने से इस प्रकार की जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें: तीन पीढ़ी से फैक्टरी में बन रहे थे अवैध हथियार, पिता जेल गया तो बेटे ने संभाली कमान, कई राज्यों में सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


लुकवासा सामुदायिक केंद्र में बच्चे के जन्म की खबर मिलते ही लोग अस्पताल पहुंचने लगे। इसके अलावा, बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जानकारी फैलते ही अस्पताल परिसर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोग इस दुर्लभ जन्म को लेकर चर्चा करते रहे। अस्पताल प्रशासन ने अपील की है कि इस घटना को अफवाह या अंधविश्वास से न जोड़ें। यह एक जन्मजात विकृति है। 

ये भी पढ़ें:  नीचे सोता रहा परिवार, ऊपर किसी ने काटा बेटी का गला, डोली से पहले उठी अर्थी; जून में हुई थी सगाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें