फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: बैंककर्मियों ने मांगों को लेकर जताया विरोध,24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Fri, 28 Feb 2025 06:37 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, शिवपुरी

सार

बैंक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अगले महिने देश भर में हड़ताल करने वाले हैं। इसके पहले वे अलग-अलग जोन में प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवपुरी में भी बैंक कर्मचारियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए बैंक कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक कर्मचारी देशभर में 24 और 25 मार्च को हड़ताल करने जा रहे हैं। इसके पहले बैंक कर्मचारी अपने बैंकों में कार्य के दौरान प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में शिवपुरी में भी बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले ये प्रदर्शन और हड़ताल होने वाली है।  शिवपुरी सहित दतिया  और श्योपुर में सभी बैंकों में प्रतिकात्मक बैज धारण करके कर्मचारियों ने विरोध जताया।

विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव  हेमंत उपाध्याय ने बताया कि बैंकों में कर्मचारियों की कमी है और काम लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कार्य का निष्पादन सही समय पर नहीं हो पाता है। संघ लंबे समय से  प्रबंधन से  कर्मचारियों की भर्ती की मांग कर रहा है। इसके अलावा हर हफ्ते पांच कार्य दिवस नहीं है। इसके लिए भी मांग रखी गई है। कई  लंबित मुद्दों का समाधान, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना, यूएफबीयू की अन्य मांगों का समाधान आदि को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस हड़ताल करने जा रहा है। 24 और 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के पूर्व के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के तहत 28 फ़रवरी को सभी बैंक अधिकारियों कर्मचारिओं द्वारा विरोध स्वरूप  बैज धारण किए गए। इसी तारतम्य में फोरम की स्थानीय इकाई द्वारा शुक्रवार को सभी बैंक शाखाओं में विरोध के प्रतीकात्मक बैज धारण करके दिनभर काम किया गया। फोरम में शामिल घटक संगठनों ने भी इसमें भाग लिया। इस अवसर पर यूएफबीयू के आव्हान पर जिले में कामरेड साथियों ने भी  बैज धारण किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें