फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाया, दो साल तक बंधक रख किया दुष्कर्म, बच्चा हुआ तो बढ़ी प्रताड़ना

Mon, 23 Feb 2026 05:12 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर भगाने और दो साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। आरोपी नैनाराम बंजारा ने पीड़िता से बिना विवाह संबंध बनाए बच्चा होने के बाद भी प्रताड़ित किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से एक युवती को शादी का झांसा देकर उसे भगाने के बाद उसे बंधक बनाकर रखे जाने का मामला सामने आया है। बिना शादी किए उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म कर बच्चा पैदा करने वाले आराेपी के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बदरवास थाना क्षेत्र के बंजारा समुदाय के एक गांव में दो साल पहले आयोजित एक शादी समारोह में राजगढ़ जिले के ग्राम चौकी थाना कालीपीठ का युवक नैनाराम बंजारा पुत्र भरत सिंह उम्र 25 साल, शिरकत करने के लिए आया था। इस शादी समारोह के दौरान उसे गांव की एक साढ़े 18 साल की युवती पसंद आ गई। उसने युवती को बहलाफुसला कर उसके साथ शादी करने की बात कही। वह युवती को शादी का झांसा देकर 6 अप्रैल 2024 को भगा ले गया। इसके बाद आरोपित ने युवती से शादी किए बिना उसे दो साल तक घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें- प्यार, शक और हत्या: छाती पर चढ़कर घोंटा गला, शव से बनाए संबंध; एमबीए छात्रा हत्याकांड की अब तक की पूरी दास्तां
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म
पीड़िता के अनुसार जब उसने नैनाराम से शादी करने की बात कही तो नैनाराम ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद भी नैनाराम शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। बच्चा पैदा होने के बाद तो नैनाराम की प्रताड़ना और अधिक बढ़ गईं, जिसके चलते पीड़िता वहां से भागने का प्रयास किया तो, उसे मारा-पीटा गया बल्कि उस पर बंदिशें और बढ़ा दी गईं। किसी तरह मौका पाकर वहां से भागकर पीड़िता 21 फरवरी को अपने गांव पहुंची, उसने थाने आकर अपने साथ घटित हुआ पूरा घटनाक्रम टीआई रोहित दुबे को बताया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित नैनाराम के खिलाफ अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 69,127(4), 351 (2) बीएनएस कायम कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम राजगढ़ भेजी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें