शिवपुरी से पिपरसमां जाने वाले रेलवे अंडरपास पर बारिश का पानी जमा होने के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तकनीकी रूप से गलत बनाए गए अंडरपास को लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन यह अंडरपास परेशानी का कारण बन गया है।
अंडरपास के नीचे बारिश के दिनों में घुटने तक पानी भर जाता है जिसके चलते पैदल जाने वाले ग्रामीण इस मार्ग से जा नहीं सकते। वहीं, पानी निकासी के लिए कोई आवश्यक प्रबंध नहीं किए गए हैं। पूरे निर्माण में तकनीकी खामी है। रेलवे ने करोड़ों रुपये की लागत अंडरपास का निर्माण कराया लेकिन इससे सुविधा के नाम पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।