फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवपुरी में अनियंत्रित कार मकान में घुसी; एक महिला की मौत, गंभीर घायल बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 13 Nov 2023 11:46 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: शिवपुरी में एक अनियंत्रित लोडिंग वाहन के घर में जा घुसने का मामला सामने आया है। इस हादसे में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौती कस्बे में एक लोडिंग पिकअप वाहन की टक्कर से एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक तीन साल का मासूम बच्चा गंभीर घायल हो गया है। बच्चे को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भौंती कस्बे के गणेश मोहल्ले में दीवाली के दिन एक बुलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। वाहन की टक्कर से दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। इस दौरान दीवार के पास बैठी नजमा खान और उसका तीन साल का नाती उजेर खान दीवार के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया था। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि गाड़ी बल्लू कसाब (सेठ) की है। गाड़ी को बल्लू का ड्राइवर छोटू लोधी चला रहा था जो कि शराब के नशे में था। गाड़ी जिस मकान में गाड़ी घुसी वह महबूब खान का है। उस हादसे में महबूब खान की पत्नी नजमा खान की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें