फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: सांसद केपी यादव ने दी सफाई, कहा- तात्या टोपे को नहीं भूली सरकार, जल्द बनेगा संग्रहालय

Sat, 06 Jan 2024 09:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: 1857 की क्रांति के प्रमुख योद्धा तात्या टोपे का 210वां जन्म जयंती समारोह शिवपुरी में आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद केपी यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने तात्या टोपे के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अपिर्त किए।

विज्ञापन
सांसद केपी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद केपी यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि अभी तक पूर्व घोषणा के अनुरूप यहां पर शहीद तात्या की याद में संग्रहालय व स्मारक नहीं बन पाया है, जबकि दो साल पहले ही केंद्र सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन


इस दौरान केपी यादव ने पत्रकारों को बताया कि शहीद तात्या टोपे को सरकार भूली नहीं है। तात्या टोपे की याद में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय बनवाया जाएगा। केपी यादव ने बताया कि संग्रहालय के लिए मेरे द्वारा संसद में मांग रखी गई थी। इसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने इसके लिए डीपीआर प्लान बनाने के निर्देश दिए थे।

संग्रहालय बनाने का काम होगा
पूर्व में डीपीआर प्लान बनाने के लिए कोई मल्टीलेशन कंपनी नहीं मिल पाई जो रिसर्च आदि के साथ तात्या टोपे संग्रहालय बना सके। साथ ही फिर कोविड आ गया जिससे यह मामला लेट हुआ, लेकिन अब दिल्ली में एक मल्टीलेशन कंपनी ने डीपीबार प्लान बनाने का टेंडर लिया है और अब डीपीआर प्लान बनाने काम पूरा होते ही संग्रहालय बनाने का काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें