फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कुम्हारों के घर पहुंचे सांसद केपी यादव, लोगों से मिट्टी के दीए खरीदने की अपील की

Fri, 21 Oct 2022 06:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

कृष्णपाल सिंह यादव मध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी क्षेत्र से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं। दिवाली त्योहार के मौके पर वे शिवपुरी जिले में कुम्हारों के घर पहुंचे। यहां से वे लोगों से अपील किए कि लोग दिवाली के मौके पर मिट्टी के दीए ही खरीदें।
विज्ञापन
कुम्हारों के घर पहुंचे सांसद केपी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए सांसद केपी सिंह यादव ने दिवाली के मौके पर लोगों से मिट्टी के दीए खरीदने की अपील की। सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर मिट्टी के दीए बनाने वाले कुम्हार परिवारों से मुलाकात की।

विज्ञापन


सांसद डॉक्टर केपी सिंह यादव ने अपने अल्प प्रवास पर पिछोर विधानसभा के ग्राम छावनी पहुंचकर यहां पर प्रजापति समाज के मुखिया पजना प्रजापति से भेंटकर उनके मार्गदर्शन में निर्मित हो रहे दीए और अन्य सामग्री का अवलोकन कर दिवाली के लिए दीए खरीदे। इस अवसर पर सांसद यादव ने कहा, हमारे देश की इस पावन परम्परा को प्रोत्साहित करने का उत्तरदायित्व हमारा है।

विज्ञापन

सांसद कृष्णपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पीएम मोदी के वोकल फ़ॉर लोकल के आह्वान पर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लोकसभा सांसद मायापुर मण्डल में कृष्णा समूह की ओर से संचालित सिलाई सेंटर और ग्राम पीपलखेड़ा में तेल उत्पादक आनंद समूह से मिलकर उनके कार्यों की प्रशंसा कर चुके हैं। इस अवसर पर लालू प्रजापति, पिछोर महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि हिमांशु यादव सहित प्रजापति परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

इस मौके पर सांसद केपी यादव ने कहा, सदियों से कुंम्हार (प्रजापति) समाज दिवाली पर घर-घर दीपों की उज्ज्वल श्रृंखला बनी रहे, इस उत्तरदायित्व का निर्वहन करता आ रहा है। आधुनिक काल मे जहां इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स सजावट में प्रमुख स्थान लेती जा रही है। ऐसे में प्रजापति समाज हमारी सांस्कृतिक विरासत को यथावत बनाए रखने में परिश्रम और मिट्टी से निर्मित दीए और अन्य सजावट की वस्तुओं के निर्माण को कुशलता से सम्पन्न कर रहे हैं। इसलिए दिवाली के मौके पर लोग मिट्टी से बने दीए का उपयोग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें