फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: लग्जरी कार में आए और चोरी कर ले गए बकरियां, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Fri, 26 Aug 2022 03:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में लग्जरी कार से बकरियों की चोरी का मामला सामने आया है। युवक एक ढाबे के पास आकर रुके और बकरियों को चना और केला खिलाकर कार में उठाकर ले गए।
विज्ञापन
लग्जरी कार से बकरियों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में लग्जरी कार में बकरियों की चोरी का मामला सामने आया है। बकरियों की चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला दिनारा थाना अंतर्गत थनरा चौकी क्षेत्र का है। जहां दीपू ढाबा से कार सवार चोर चार बकरियां चोरी कर ले गए। बकरी मालिक ने बकरियों की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थनरा चौकी क्षेत्र के ग्राम जरगुबा निवासी गोपाल यादव पुत्र रामजी लाल यादव के घर के पास दीपू ढाबा पर एक कार आकर रुकी। कार से दो युवक उतरे और बकरियों को चना और केले खिलाने लगे, कुछ देर बाद दोनों युवकों ने रस्सियों के सहारे बकरियों को कार में खींच लिया और फरार हो गए। जब बकरियां नहीं मिली तो सीसीटीवी कैमरे में देखा गया, जिसमे चोर बकरियों को ले जाते दिखे। 

बकरी मालिक ने कार से बकरी चोरी करने वालों की शिकायत की है। पुलिस लग्जरी कार से बकरी चोरी करने वाले चोरों को तलाश रही है। वहीं, बकरी पालक का कहना है कि अचानक कार सवार युवकों ने कार को रोका और बकरियां ले गए, उसकी दो बार तीन-तीन बकरियां चोरी हो चुकी हैं लेकिन अब तक किसी भी बकरी का नहीं पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें