फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: निजी स्कूल प्रबंधक पर तीन साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला दबाने का आरोप, करते रहे गुमराह

Thu, 06 Mar 2025 02:46 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

छात्रा के पिता ने बताया कि वह नगर के थीम रोड़ स्थित एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता था। उसी स्कूल में उसकी दो बेटियां पढ़ती हैं। जहां स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस के सामने के गार्डन में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी बेटी के साथ गंदी हरकत की।
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की छात्रा के साथ अज्ञात आरोपी के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पिता की शिकायत पर छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने इसकी लिखित शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने के आरोप लगाया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं का इजाफा कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शिकायत कि बाद बच्ची का मेडिकल भी कराया था, जिसमें कुछ भी नहीं निकला था। इसके बाद छेड़छाड़ की धाराओं में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा के पिता ने बताया कि वह नगर के थीम रोड़ स्थित एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता था। उसी स्कूल में उसकी दो बेटियां पढ़ती हैं। जहां स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस के सामने के गार्डन में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी बेटी के साथ गंदी हरकत की। बेटी को दर्द होने के बाद उसने अपनी मां को यह बात बताई थी। पूछताछ में सामने आया कि कोई सीसीटीवी कैमरा रिपेयरिंग करने वाले ने उसके साथ गंदी हरकत की। इसके बाद जब उसने सारी घटना स्कूल प्रबंधन को बताई, तो प्रबंधन ने गुमराह करते रहा। बाद में घटना को उजागर न करने के लिए दबाब बनाया गया।

घटना के बाद पुलिस पूछताछ के लिए आई थी। तब पुलिस से कार्रवाई की बात कही थी। उसी समय उसके द्वारा राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज करा दी थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दबाव बनाना शुरू कर दिया था। मुझे CWC के ऑफिस ले जाया गया था। लेकिन,कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया पीड़ित ने लिखित शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। शिकायत पर शुरुआती मामला छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज कर लिया गया हैं। इस मामले में पुलिस स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही हैं, साथ ही स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें