फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: राज्य मंत्री प्रहलाद भारती ने किया ओलावृष्टि से खराब फसलों का निरीक्षण

Sun, 09 Jan 2022 05:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती ने रविवार को ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों को मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ओलावृष्टि से खराब फसलों का निरीक्षण करते राज्य मंत्री प्रहलाद भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और राज्य मंत्री प्रहलाद भारती ने आज ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया। शनिवार रात जिले के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों की फसलों को भारी क्षति पहुंची है। राज्य मंत्री ने किसानों को फसलों के नुकसान की भरपाई करने और संकट के समय में मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सर्वे के आदेश दिए। किसानों से बातचीत के दौरान राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने कहा कि पीड़ित किसानों की प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओलावृष्टि के सर्वे के त्वरित निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही सर्वे होगा और ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई किसानों को राहत राशि के रूप में की जाएगी। 

शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा के ग्राम सकतपुर, आकुर्सी,  सिल्परी, देवपुर, हर्रई, बड़खेरी, डावरपुरा और रायपुर में शनिवार को हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें