फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: उप्र के विधानसभा चुनाव में शिवपुरी के नेता भी संभालेंगे कमान, झांसी और ललितपुर की मिली जिम्मेदारी

Thu, 23 Dec 2021 01:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में शिवपुरी के भारतीय जनता पार्टी के नेता भी चुनावी प्रचार की कमान संभालेंगे। शिवपुरी के भाजपा नेताओं को उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर में जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
शिवपुरी के नेताओं को मिली यूपी चुनाव की जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में शिवपुरी के भारतीय जनता पार्टी के नेता भी चुनावी प्रचार की कमान संभालेंगे। भाजपा ने रणनीति के तौर पर शिवपुरी के भाजपा नेताओं को उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर में पार्टी के प्रचार-प्रसार और चुनावी रणनीति के हिसाब से जिम्मेदारी देकर लगाया है।

शिवपुरी जिले की सीमा से लगे जिलों की जिम्मेदारी इन नेताओं को सौंपी गई है। इस दौरान पार्टी की प्रचार प्रसार से जुड़ी नीति पर यह नेता काम करेंगे। इसके अलावा बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे और चुनाव में आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम करेंगे। उप्र विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले दिनों कानपुर में शिवपुरी के इन भाजपा नेताओं की बैठक हो चुकी है, जिसमें आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनी।

शिवपुरी के भाजपा के जिन नेताओं को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए लगाया गया है उनमें पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, करैरा के पूर्व विधायक जसवंत जाटव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, भाजपा नेता बीके गुप्ता, भानु जैन, ओमी जैन, संदीप महेश्वरी, मुकेश चौहान, सुशील रघुवंशी, जगराम यादव आदि नेता को ललितपुर और झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है और यहां पर यह भाजपा के नेता आगामी रणनीति के तौर पर अपनी भूमिका निभाएंगे।

शिवपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि यूपी चुनावों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने ललितपुर और झांसी के लिए शिवपुरी के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इन नेताओं को वहां पर चुनाव रणनीति के तौर पर लगाया गया है। इनकी कुछ बैठकें भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें